फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम शुरू - रेवाड़ी में -2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 30 Dec 2013 07:20 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का तापमान दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरकर सोमवार सुबह -2 डिग्री पहुंच गया। तापमान में एकाएक गिरावट आने पर सोमवार सुबह खेतों में पाला जम गया। पाला गिरने से सरसों की अगेती और सब्जी की फसल में नुकसान होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन



20 दिसंबर के बाद से जिले के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही थी। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।


रविवार को तापमान में भारी गिरावट आई और सोमवार को पारा गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान रविवार को 18 डिग्री था वहीं सोमवार को घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
विज्ञापन




उपनिदेशक कृषि हरि सिंह बिश्नोई के अनुसार पाला जमने से सरसों की अगेती फसल की फलियों में दाने की जगह पानी आ जाता है। इसी प्रकार सब्जी पाला जमने से खराब होने लग जाती है।




हिसार में पारा -0.1 डिग्री
हिसार। हिसार में सोमवार का न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.3 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अगले दो दिनों में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं सोमवार को शीत लहर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें