फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 6 दिन बाद लौटे तहसीलदार, लंबित 850 में से 46 की हुईं रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से तहसील कार्यालयों में काम शुरू हुआ। पहले ही दिन तहसील कार्यालय में लंबी लाइनें देखने को मिलीं। पिछले छह दिनों से पेंडिंग करीब 850 रजिस्ट्री में से 46 पूरी हुईं। सुबह दस बजे से ही तहसील कार्यालय की खिड़कियों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दोपहर बाद तक लाइनें लगी रहीं।
निलंबित किए गए अपने साथी तहसीलदार की बहाली के लिए प्रदेशभर के नायब तहसीलदार-तहसीलदार 6 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से तहसीलों में होने वाले काम बाधित हो गए। इसमें रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य भी ठप हो गए थे। प्रदेश सरकार ने 8 फरवरी को आदेश दिए कि सोमवार 9 फरवरी से एसडीएम, डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे। इन आदेशों के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को तहसीलदार काम पर लौटे। इसके बाद बुधवार को तहसील में रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, फर्द लेने के कार्य के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें