हिसार। बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव गोविल ने बुधवार को भिवानी-डोभ भाली खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किशनगढ़-बालावास से डोभ भाली तक विंडो इंस्पेक्शन कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने हिसार रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित आधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का उद्घाटन भी किया।
डीआरएम ने मंडी आदमपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, टिकट विंडो, स्टेशन कक्षा आदि का निरीक्षण किया। डीआरएम ने बताया कि दोहरीकरण परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस रेल मार्ग के दोहरीकृत होने से इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या, संचालन क्षमता बढ़ेगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर झिंगोनिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, सीनियर डीएसटीई रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, सीनियर डीईई टीआरडी जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, आवाजाही निरीक्षक महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।