फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समाधान शिविर में तहसीलदार सुनीं नागरिकों की समस्याएं

विज्ञापन
न - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में नागरिकों ने विधुर पेंशन और परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी से संबंधित शिकायतें रखीं। रामनिवास ने विधुर पेंशन से संबंधित समस्या तहसीलदार के समक्ष रखी। ढाणी पाल निवासी चांदराम ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत मीटर नंबर हटवाने की शिकायत दी। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर ही दोनों शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार अनिल बिढान ने नागरिकों को आयु एवं जन्मतिथि सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य का डाटा अब ब्लॉक स्तर पर भेज दिया गया है। ऐसे में जिन नागरिकों को आयु अथवा जन्मतिथि का सत्यापन करवाना है वह संबंधित खंड स्तर पर उपलब्ध व्यवस्था के माध्यम से अपना कार्य करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में एमई जयबीर सिंह, श्रम निरीक्षक अमित लोहान, निरीक्षक रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें