फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तहबाजारी टीम ने शहर से हटवाया अतिक्रमण, 20 दुकानदारों का सामान किया जब्त

Thu, 14 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण हटाने के अ​भियान के दौरान दुकान के बाहर रखा सामान जब्त करते
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को शहर से विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने करीब 20 दुकानदारों का सामान जब्त किया। टीम ने दुकानदारों से अपील भी की कि वे दुकानों के बाहर सामान न रखें।
विज्ञापन

तहबाजारी टीम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए सबसे पहले रेड स्कवेयर मार्केट पहुंचे। यहां से उन्होंने अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद रेलवे स्टेशन, राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल व सेक्टर 14 पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। टीम ने गुरुद्वारे के आगे खोखे आदि लगाकर अतिक्रमण करने वालों से एक-दो दिन में इसे हटाने का अल्टीमेटम दिया।
इस दौरान बस स्टैंड से 8, रेड स्कवेयर मार्केट से 7 व राजगुरु मार्केट से 5 दुकानदारों का सामान जब्त किया। इस मौके पर तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
शहर से 22 बेसहारा पशु पकड़े
उधर, शहर में पशु पकड़ने के अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम की टीम ने कैमरी रोड से शुरुआत की। इसके साथ ही सेक्टर 15, पीएलए, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 15, फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी क्षेत्र से 22 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गो-अभयारण्य भिजवाया। यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इस अभियान के दौरान अगर कोई क्षेत्रवासी या पशुपालक बाधा उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके सहायक नोडल ऑफिसर सुरेन्द्र वर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. तेजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें