फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मंजिला रेस्टोरेंट में आग लगने से किशोर जिंदा जला, पांच ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की राजगुरु मार्केट स्थित पांच मंजिला रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडरों व कंप्रेशर के फटने से आग भड़क गई। भीषण आग ने साथ लगती चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में सो रहा एक किशोर जिंदा जल गया, जबकि पांच कर्मचारियों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राजगुरु मार्केट में लाइट नहीं थी। सुबह करीब पौने छह बजे लाइट आई। अचानक आई लाइट से रेस्टोरेंट राम चाट भंडार के ग्राउंड फ्लोर पर तारों में स्पार्किंग हुई, जिससे साथ लगे लकड़ी के बोर्ड में आग लग गई। इस दौरान वधवा बूट हाउस के मालिक रामलाल वधवा ने रेस्टोरेंट में लगी आग देखकर आसपास के दुकानदारों को फोन किया। मौके पर मौजूद युवक भविष्य ने मार्केट प्रधान टीनू आहुजा के पास फोन कर घटना से अवगत करवाया। टीनू आहुजा ने तुरंत रेस्टोरेंट मालिक व दमकल को सूचना दी। 15 मिनट में ही आग पूरी बिल्डिंग में पांचों मंजिल पर फैल गई। भीषण आग साथ लगती चार अन्य दुकानों तक पहुंच गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो और गाड़ियों को मौके पर बुलाया। दमकल की 6 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया। करीब साढ़े आठ बजे आग पर लगभग काबू पाने के बाद दमकल कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट में सर्च अभियान चलाया, जिसमें उन्हें एक 14 वर्षीय किशोर का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रेस्टोरेंट में सो रहे 5 कर्मचारियों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें