फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी और किशोरी बरामद

Sat, 23 Nov 2013 03:32 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने, बंधक बनाने, दुराचार के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र से काबू कर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने किशोरी को परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताने पर उनके साथ भेज दिया। जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एक व्यक्ति ने 18 नवंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कॉलोनी का ही नसीब उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।

पुलिस ने नसीब के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरवार को कुरुक्षेत्र में छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर आरोपी नसीब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी ने आरोप लगाया कि नसीब ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया।

शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

जिसमें दुराचार की पुष्टि होने पर नसीब के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ दुराचार, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का भी मामला दर्ज कर लिया गया।

बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने किशोरी को परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताने पर उनके साथ भेज दिया। जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें