हिसार। हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर लंबे अरसे के बाद गुरुग्राम में आयोजित किए जा रहे 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए हिसार से 64 एथलीट का चयन किया गया है। इसमें 33 लड़के और 31 लड़कियां शामिल हैं।
एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा एवं वरिष्ठ सह सचिव राजू कनोह ने रविवार को जानकारी दी कि शाहपुर से टीम के मैनेजर अमित और कोच नेहा राणा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए एथलेटिक्स हिसार के अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगादत्त यादव, उपाध्यक्ष ओपी भादू, डॉ. शशि भूषण लूथरा, हरपाल सरसाना, शमशेर, प्रदीप कनोह, नसीब गुराना और सभी पदाधिकारियों ने दल को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।