फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन डायरी लिखने के विरोध में उतरे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऑनलाइन डायरी के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा जिला हिसार इकाई के नेतृत्व में हसला व मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से विरोध किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल के नाम पर डीईईओ डॉ. निर्मल दहिया एवं कार्यकारी डीईओ वेद सिंह दहिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जयभगवान बड़ाला, हसला के जिला पूर्व प्रधान विक्रम सिसाय व मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश श्योराण ने बताया कि एमआईएस पोर्टल पर टीचर डायरी लिखने के आदेश किसी भी शिक्षक वर्ग के लिए व्यावहारिक नहीं है। क्योंकि अगर ऐसे ही शिक्षक वर्ग अनावश्यक कार्य करते रहे तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। तीनों संगठनों ने सरकार को चेताया है कि अगर ऑनलाइन डायरी अपडेट करने के आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे मई में बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष सतीश वत्स, जिला महासचिव राकेश गोदारा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, राज्य संगठन सचिव अनिल कुंडू, पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला प्रधान दिनेश शर्मा, जिला प्रधान राजकीय अध्यापक संघ प्रमोद, ब्लॉक प्रधान बरवाड़ा विवेक शर्मा, ब्लॉक प्रधान हांसी प्रथम राजेश यादव, ब्लॉक प्रधान नारनौंद जितेंद्र इंदौरा, ब्लॉक प्रधान हिसार द्वितीय सुरजीत सिंह , ब्लॉक प्रधान अग्रोहा ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें