फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अध्यापकों और मेंटर्स को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को जानकारी देते हुए खंड एफएलएन समवंयक सुनील बिसला।
विज्ञापन
हांसी। खंड प्रथम के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजन किया गया। खंड एफएलएन समन्वयक सुनील बिसला ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खंड स्तर पर सभी प्राथमिक विद्यालयों के मुखियाओं व मेंटर्स के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बाल वाटिका तीन से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 अप्रैल से 23 मई 2025 तक बच्चों के साथ कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य किया जाना है, जिसमे सभी बच्चों को उनकी कक्षा की अपेक्षित दक्षताओं तक लाने के लिए योजना व गतिविधियों पर कार्य किया जाएगा। 25 मई को आंकलन कर कार्यक्रम के प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तीन मॉड्यूल भी तैयार किए गए हैं। शिक्षकों को प्रत्येक 15 दिन में विद्यार्थियों की स्किल पासबुक अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से जिला अकादमिक समन्वयक हनुमान प्रसाद व प्रदीप सकलानी ने प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शिक्षकों के साथ प्रवेश उत्सव, कक्षाओं में बच्चों को कार्य पत्रक पर करवाए जा रहे कार्यों व अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शिक्षकों से उनके कक्षा अनुभवों बारे भी जाना। अंत में खंड एफएलएन समन्वयक ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को अगली कक्षा के लिए तैयार करने व सीखने की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें