फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 16500 फुट ऊंची रेनोक पीक पर शिक्षक संदीप चहल ने फहराया तिरंगा

विज्ञापन
 16500 फीट ऊंची रेनोक पीक पर ​शिक्षक संदीप चहल ने फहराया​ तिरंगा
विज्ञापन
हिसार। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवा के कला प्रवक्ता और शिक्षक संदीप कुमार ने सिक्किम में 16500 फीट ऊंची रेनोक पीक पर तिरंगा फहराया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से सिक्किम में 28 दिवसीय 16500 फीट ऊंची रेनोक पीक एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 22 जिलों से एक छात्र एवं एक छात्रा, तीन महिला एवं तीन पुरुष अध्यापकों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

इस एक्सपीडिशन में जिले से संदीप कुमार ललित कला प्रवक्ता राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवा ने हिस्सा लिया। इनके साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहबलपुर से ममता एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगालन से शिवम ने हिस्सा लिया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एसोसिएट कंसल्टेंट एवं कार्यक्रम संयोजक राम कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। जिसमें छात्रों ने रॉक क्राफ्ट, रैपलिंग, जूमर क्लाइंब, ग्लेशियर रेस्क्यू टेक्निक्स एंड अदर एस्पेक्ट्स का माउंटेनियरिंग आदि स्किल में महारत हासिल की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई इस टीम को पीक क्लाइंब करने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट एचएमआई दार्जिलिंग में ट्रेनिंग कराई गई। इसके बाद 8000 फिट की ऊंचाई पर टाइगर हिल ट्रैक की प्रैक्टिस करवाई गई एवं उसके बाद एशिया के कठिनतम ट्रैक्स में से एक पैण्डम ट्रैक से एंडोरेंस टेस्ट लिया गया। कंटिजेंट लीडर सरवन सिंह के नेतृत्व में टीम यक्षुम 5750 फुट, शोका 9700 फुट एवं जौंगरी 12700 फुट से होती हुई एचएमआई कंचनजंगा बेस कैंप 14700 फुट तक पहुंची। बीच में छात्रों को उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते, जंगल, शीत लहर, बरसात एवं बर्फबारी का सामना करना पड़ा।
इन सब से जूझते हुए सरकारी स्कूल के इन विद्यार्थियों ने 16500 फीट की ऊंचाई पर स्थित रेनोक पीक को फतह किया एवं हरियाणा शिक्षा विभाग के साथ साथ तिरंगा झंडा वहां पर लहराया। गौरतलब है कि यह एचएमआई कंचनजंगा बेस कैंप से रेनोक पीक तक पहुंचने वाला 15 से 18 वर्ष की आयु में सबसे कम समय में पहुंचने वाला दल है। हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल कप्तान जयकिशन ने हरियाणा के छात्र-छात्राओं को वॉकी टॉकी पर बधाई दी। इस एक्सपीडिशन में एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में हिसार से संदीप कुमार ललित कला प्राध्यापक गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल नलवा के साथ झज्जर से मंजू गणित प्राध्यापिका, करनाल से संजीव संस्कृत प्राध्यापक, पंचकूला से कृष्णा राठी भूगोल प्राध्यापक, रोहतक से अनीता अंग्रेजी प्राध्यापिका एवं फतेहाबाद से निशा गणित प्राध्यापिका ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें