फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में टीबी के मामले 21% घटे : डॉ. दिगंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पद्मश्री डॉ. दिगंबर बेहेरा ने दावा किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टीबी के मामलों में 21% की कमी आई है। वे लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी में शामिल हुए जिसमें उन्होंने भारत को 2030 तक टीबी मुक्त करने के लक्ष्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. दिगंबर ने बताया कि 2015 में प्रति लाख आबादी पर टीबी के मरीजों की संख्या 237 थी जो 2024 में घटकर 187 हो गई है। जबकि विश्व स्तर पर टीबी के मामलों में गिरावट की दर 12% है। उन्होंने यह भी कहा कि टीबी सिर्फ मानवों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है और यह मानव से पशु तथा पशु से मानव में फैल सकता है, खासकर जो लोग इन पशुओं के संपर्क में रहते हैं।
रेबीज प्रयोगशाला बंगलूरू के निदेशक डॉ. एस. इस्लूर ने रेबीज से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने पर उस घाव को साबुन और पानी से धोने पर 90% सुरक्षा मिल सकती है। आईसीएआर-एनआईवीईडीआई के डॉ. एम नागलिंगम ने ब्रुसलोसिस पर भी व्याख्यान दिया और बताया कि यह बीमारी भी पशु से मानव में फैल सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने की जबकि डॉ. एसबी पाटिल, डॉ. मनोज और डॉ. रचना ने भी अपने विचार रखे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने बताया कि मानव संसाधन निदेशक डॉ. सोनिया सिंधु ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राकेश प्रथम
संगोष्ठी के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राकेश कुमार ने प्रथम, ऋचा ने द्वितीय और खुशी सिहाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रितु को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. तरुण गुप्ता और डॉ. मान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें