फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार दिन बाद लौटी आयकर विभाग की टीम

विज्ञापन
 डॉ. उमेश कालड़ा का निवास।
विज्ञापन
हिसार। सर्वेश, सर्वोदय अस्पताल और डॉ. उमेश कालड़ा के आवास पर चार दिन से सर्वे कर रही आयकर विभाग की टीम शनिवार को लौट गई। टीम अपने साथ कुछ रिकॉर्ड लेकर गई है। शनिवार शाम टीम डॉ. उमेश कालड़ा के आवास से रवाना हुई।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम के लौटने के बाद न्यूरो सर्जन डॉ. उमेश कालड़ा ने अमर उजाला से कहा कि उन्होंने टीम को पूरा सहयोग दिया और रिकॉर्ड दिखाया। टीम उनके आवास से कोई मोबाइल या लैपटॉप भी जब्त कर नहीं ले गई।

उन्होंने कहा कि जून 2025 में ही उन्होंने सर्वोदय अस्पताल को बेच दिया था और अब उस संस्थान से उनका कोई संबंध नहीं है। सर्वे के दौरान मकान मालिक को बाहर नहीं जाने दिया जाता और फोन जब्त कर लिए जाते हैं। टीम ने मेरा फोन नहीं लिया। मुझे सर्जरी करने और ओपीडी के गंभीर मरीजों को देखने की अनुमति भी दी गई। डॉ. कालड़ा का दावा है कि गलत सूचना पर यह पूरी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


टीम ने कुछ फाइलों को सील किया

आयकर विभाग की टीम शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे सबसे पहले सर्वोदय अस्पताल से निकली। टीम ने कुछ फाइलों को सील किया और जांच पूरी होने तक उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। शाम करीब 5.30 बजे टीम डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सेक्टर-14 स्थित सर्वेश अस्पताल और पीएलए क्षेत्र में चिकित्सकों के आवासों से भी रवाना हो गई।

बुधवार को आई थी टीम

आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार सुबह करीब छह बजे डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सेक्टर-14 स्थित सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल तथा पीएलए स्थित कोठी नंबर 605, 591 और 758 पर सर्वे शुरू किया था। रोहतक, गुरुग्राम, अंबाला और चंडीगढ़ से आई टीमों ने गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त गौरव बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें