नगर निगम की टीम लोगों को कचरा पृथक्करण सिखाते हुए।
हिसार। चार रंग–एक संकल्प, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत नगर निगम ने टाउन पार्क और नरेंद्र शर्मा पार्क के समीप जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को चार रंगों के डस्टबिनों के माध्यम से कचरा पृथक्करण की जानकारी दी। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के महत्व पर जोर देते हुए इसे स्वच्छ शहर और बेहतर पर्यावरण की दिशा में जरूरी कदम बताया।
स्वच्छ हरियाणा–स्वस्थ हरियाणा अभियान की टीम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। टेक्निकल एक्सपर्ट जसबीर कुंडू और आईईसी एक्सपर्ट हरिराम गुर्जर ने कचरा प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। जयदेव ढाणी क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम सैनी, एएसआई प्रवीण, एचएसआई प्रदीप, एनजीओ कनिष्क के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पाैधरोपण अभियान भी चला
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम ने वार्ड-1 और वार्ड-19 में पाैधरोपण अभियान चलाया। मेयर प्रवीण पोपली ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि पाैधरोपण प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पार्षद सत्यवान पानू, पार्षद प्रतिनिधि अनिल जैन, प्रधान अजय जिंदल, जेई सुमित नुनाच, नरेंद्र श्योराण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।