फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाने के तरीके सिखाए

Sat, 07 Nov 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा खंड हिसार-प्रथम में आयोजित छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण का वीरवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में खंड के 383 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों को खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन और खंड शिक्षा अधिकारी अनीता रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा का लक्ष्य हासिल करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
शिक्षकों को बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना चाहिए तथा प्रशिक्षण में सीखी तकनीकों को कक्षाओं में लागू करना चाहिए। जिला एफएलएन समन्वयक प्रमोद कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

खंड एफएलएन समन्वयक संतोष ने बताया कि प्रशिक्षण में व्यावहारिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बाल वाटिका, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में अधिगम और आकर्षक शिक्षण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी और बाल वाटिका के बीच समन्वय, बहु-कक्षीय शिक्षण योजना तथा बच्चों के लेखन के विभिन्न स्तरों पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के संचालन के लिए शिक्षकों के तीन समूह बनाए गए थे। मास्टर ट्रेनर नीलम, कमलेश, निशा, दीपिका, ममता, सविता, कविता, सुमन और संदीप ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन एसटीजी सदस्य निधि और डाइट फैकल्टी अनिल बूरा ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर के प्राचार्य अजय सहित शिक्षक मौजूद रहे। आयोजन में राहुल, मुकेश, नरेश, किरण और प्रियंका की टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें