फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर दिवाली फीकी

Sat, 07 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के 220 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इनमें 120 से अधिक गेस्ट फैकल्टी और 100 से अधिक गैर-शिक्षक कर्मचारी शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुखविंद्र, प्रदीप और डॉ. पिंकी ने बताया कि कार्यवाहक कुलपति डॉ. विजय कुमार ने 30 अक्तूबर को प्रतिनिधिमंडल को दो नवंबर तक भुगतान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वेतन जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय खुलने पर प्रदर्शन और मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार व तालाबंदी की चेतावनी दी है। नर्सिंग विभाग में सबसे अधिक 18 गेस्ट फैकल्टी का वेतन बकाया है। भूगोल, कॉमर्स और एचएसबी में सात-सात तथा अन्य कई विभागों में भी शिक्षक प्रभावित हैं। इनमें एआई एवं डेटा साइंस, मनोविज्ञान, योग, मैकेनिकल, विधि, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें