फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिश्तों में घुली मिठास, बाजारों में छाए प्यार के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वैलेंटाइन-डे पर शहर रिश्तों की मिठास और प्यार के रंग में रंगा नजर आया। बाजार, पार्क और कॉलेज परिसर में दिनभर रौनक रही। वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी और परिवार के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया। खास ऑफर और सजावट के साथ यह दिन लोगों के लिए यादगार बन गया, वहीं गुलाबी मौसम ने कारोबारियों के चेहरे भी खिला दिए।
विज्ञापन


बाजारों में गिफ्ट दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पार्कों में युवा जोड़े गुलाब और छोटे उपहार देकर भावनाओं का इजहार करते दिखे। कॉलेजों में भी छात्रों ने सादगी से फ्रेंडशिप और प्यार का दिन मनाया। कई कैफे में कपल ऑफर और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था रही। शहर में कहीं भी सख्ती नहीं दिखी, हालांकि प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त करती रही और माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगह महिला पुलिस सादे कपड़ों में तैनात रही। यूनिवर्सिटी परिसर में भी पुलिस टीम ने जायजा लिया।

कारोबार के नजरिए से दिन रहा बेहतर

दुकानदारों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गिफ्ट शॉप संचालक रमित मिगलानी ने बताया कि वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही लोग बजट के अनुसार खरीदारी शुरू कर देते हैं। टेडी बियर, परफ्यूम, फोटो फ्रेम और चॉकलेट गिफ्ट पैक की खास मांग रही। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री अधिक रही।
विज्ञापन


इन गिफ्टों की रही भरमार (लगभग कीमतें)

लाल गुलाब (एक पीस) – 50-90 रुपये

गुलाब बुके – 300-1200 रुपये

टेडी बियर – 250-1500 रुपये

चॉकलेट गिफ्ट पैक – 200-1000 रुपये

परफ्यूम – 500-3000 रुपये

फोटो फ्रेम/कपल मग – 150-600 रुपये



दुकानदारों के मुताबिक लाल और गुलाबी रंग के गिफ्ट सबसे ज्यादा बिके। मॉडल टाउन के दुकानदार धर्मबीर ने बताया कि हर साल नए ट्रेंड आते हैं। लोग ऑनलाइन देखकर वही चीजें मांगते हैं और युवा फैशन के अनुसार खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन




शादी के बाद हर साल हम वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। पति गुलाब देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं।

- प्रियंका शर्मा।



हमने दोस्तों के साथ सेल्फी ली और छोटे गिफ्ट दिए। जरूरी नहीं कि यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए हो।

- आरती सांगवान, कॉलेज छात्रा।



हमने परिवार के साथ डिनर प्लान किया। वैलेंटाइन अपनों के साथ खुशी बांटने का दिन है।

- स्वाति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें