फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिधि योजना : 50 ने किया आवेदन, 9 स्ट्रीट वेंडर्स को मिला लोन

Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को नगर परिषद में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 लोगों को मौके पर ही लोन स्वीकृत किया गया जबकि 50 ने आवेदन किया। शिविर में पांच बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और ऋण स्वीकृति में सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

लीड जिला मैनेजर राजेश जिंदल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को प्रथम चरण में 15 हजार रुपये का लोन मिलेगा। समय पर चुकाने वाले लाभार्थियों को दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इच्छुक लाभार्थी नगर परिषद में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। शिविर आगामी 8, 15, 22 और 25 जून को हांसी तथा 5, 12, 19 और 26 जून को नारनौंद में भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें