फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण : शहरवासी 31 मार्च तक दें अपना फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। शहरवासी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर 31 मार्च तक अपना फीडबैक दे सकेंगे। शहरवासी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन पोर्टल के माध्यम से यह फीडबैक दे सकते हैं। बता दें कि इस बार सर्वेक्षण 12500 अंकों का है। इसमें 1300 अंक कचरा मुक्त शहर, 2500 अंक वाटर प्लस व सेवन स्टार रेटिंग के होंगे। इस सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के अंक भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे दें फीडबैक
पहले स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की वेबसाइट पर जाए। यहां स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 सिटीजन फीडबैक के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फीडबैक शुरू होगा। यहां पहले अपना मोबाइल नंबर लिखें और जारी रखें लिंक पर क्लिक करें। इसके साथ ही फीडबैक शुरू हो जाएगा। यहां अलग-अलग 10 प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे, जिनका जवाब आपको देना होगा। इन 10 प्रश्नों का जवाब देने के बाद शुरुआत में जो ओटीपी आपके मोबाइल पर आया था, उस ओटीपी को यहां भरें और फिर नीचे सबमिट के लिंक पर क्लिक करें। आपका फीडबैक जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

-
इन प्रश्नों का देना होगा जवाब
- क्या आपके घर या दुकान से प्रतिदिन कचरे का उठान किया जाता है।
- आप अपने एरिया की सफाई को लेकर उसका कैसा आकलन करते हैं।
- क्या आपको अपने एरिया में कचरे के ढेर नजर आते हैं।
- क्या आप घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करते हैं।
- क्या कचरा एकत्रित करने कचरा लेते समय उस अलग-अलग करते लेता है या सारा कचरा एकसाथ ही लेता है।
- स्थानीय निकाय सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई रखने में कितना प्रभावशाली है।
- क्या आप रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल (आरआरआर) सेंटर के बारे में जानते हैं।
- क्या आप जानते हैं कि निकाय एरिया में सिर्फ पंजीकृत ऑपरेटर को ही सेप्टिक टैंक व सीवर की सफाई करने की अनुमति है।
- आप अपने एरिया में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई से कितने संतुष्ट हैं।
- क्या आप कभी सफाई संबंधित समस्याओं को लेकर स्थानीय निकाय को सूचित करते हैं और क्या वह इस पर संज्ञान लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें