फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वेदा कैफेटेरिया में अनैतिक गतिविधियों का शक, ढाई घंटे तक हंगामा

विज्ञापन
विद्युत नगर में लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया के बाहर भीड़ व मौजूद पुलिस। 
विज्ञापन
हिसार। विद्युत सदन स्थित लाइब्रेरी कम वेदा कैफेटेरिया के बाहर वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे क्वार्टरवासियों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया में अनैतिक गतिविधियां होती हैं। करीब ढाई घंटे तक लोगों ने वेदा कैफेटेरिया के बाहर डेरा डाले रखा। इस दौरान बहसबाजी होने पर कैफेटेरिया संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कैफेटेरिया को बंद करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

विद्युत नगर परिसर में रहने वाले लोगों का कहना है कि कुछ लोग शराब पीकर सड़कों पर तेज रफ्तार में कारें दौड़ाते हैं। कई बार बच्चों से लेकर बड़े चोटिल हो चुके हैं। आरोप है कि रात के वक्त उपरोक्त कैफेटेरिया में बाहर से महिलाएं असभ्य तरीके के कपड़े पहनकर आती हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। क्वार्टर निवासी अमर व विनोद सैनी ने बताया कि विद्युत सदन के गेट नंबर-1, 2, 3 व 4 पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आने-जाने वालों का कोई ब्योरा नहीं रख रहे। इससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
महिलाएं बोलीं-लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया की आड़ में गलत काम
विद्युत नगर परिसर के क्वार्टर में रहने वाली सुनीता, ममता, कुसुम व अन्य ने बताया कि दिसंबर माह में स्विमिंग पुल के पास लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया खुला था। आरोप है कि इस कैफेटेरिया के अंदर व बाहर सटे पार्क में रात के वक्त महिलाएं व पुरुष अशोभनीय तरीके की हरकतें करते हैं। यहां गलत काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें