फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत, 48 आशंकित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के 48 आशंकित मरीज मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू संदिग्ध एक मरीज मरीज की मौत हो गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी मौत की स्वाइन फ्लू से पुष्टि नहीं की है। लगातार बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में नारनौंद क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। इसके अलावा सिरसा निवासी एक महिला की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में अगस्त से स्वाइन फ्लू के मामलों की निगरानी की जा रही है। नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू कॉर्नर और आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। खांसी, जुकाम और बुखार के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से पांच प्रतिशत के सैंपल लेना अनिवार्य किया गया है। निजी अस्पतालों को भी प्रतिदिन स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक मिले 48 मामलों में शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज हैं।
स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच सदस्यीय चिकित्सीय बोर्ड मौत का ऑडिट करता है। इसके बाद ही मौत को स्वाइन फ्लू से हुई घोषित किया जाता है। डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब तक 48 केस सामने आए हैं और एक महिला की मौत हुई है। अन्य मामलों में मौत की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें और चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें