फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में लगी आग

विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी के बोनट से उठते धुएं को देखता युवक।
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के पास ऋषिनगर रोड पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने वाले सिलिंडर और पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि, तब तक बोलेरो का बोनट और इंजन समेत काफी हिस्सा जल चुका था। घटनास्थल के पास काफी कूड़ा पड़ा था। लोगों ने कूड़े में लगी आग से वाहन में आग लगने की आशंका जताई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
हरिकोट निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास मार्केट में आया था। उसके भाई की यहां कपड़ों की दुकान है। उसने अपनी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी की थी। करीब साढ़े 11 बजे उसे वाहन में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर बोनट में आग लगी थी, जिसे लोगों ने सिलिंडर और पानी से बुझा दिया। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची। पंकज ने बताया कि कूड़े में लगी आग से ही वाहन में आग लगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें