फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल बाद धूल मिट्टी से मिलेगी राहत, सूर्य नगर आरओबी की सर्विस लेन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में निर्माणाधीन सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सर्विस लेन के निर्माण का काम शुरू हो गया है। जल्द ही यहां से गुजरने वाले लोगों को साढ़े तीन साल बाद धूल मिट्टी से राहत मिलेगी। अधिकारियों की मानें तो इस माह में विद्युत नगर की तरफ सर्विस व अप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी 2019 में सूर्य नगर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक सर्विस रोड का निर्माण न होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इस कारण से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि ठेकेदार कभी-कभी पानी का छिड़काव करवा देता है, लेकिन उससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता।
2200 मीटर रोड का किया जाएगा निर्माण
इस दौरान आरओबी के दोनों तरफ की सर्विस रोड व अप्रोच रोड (दिल्ली रोड से आरओबी तक) का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 2200 मीटर होगी। इसमें डीबीएम (डेंस बिटुमिनस मकाडम) की 60 एमएम की परत बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 की तरफ आरई वॉल के निर्माण के बाद बनेगी सर्विस रोड
सेक्टर 1-4 की तरफ फिलहाल आरई वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद ही उस तरफ सर्विस व अप्रोच रोड बनाई जाएगी। हालांकि तब तक उस हिस्से में लोगों को धूल मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ेगी।
लुधियाना रेल लाइन पर प्रस्तावित आरयूबी के बॉक्स बनकर तैयार
रेलवे वाले हिस्से में लुधियाना रेल लाइन पर प्रस्तावित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के लिए सभी 16 आरसीसी बॉक्स बनकर तैयार हो गए हैं। एजेंसी की मानें तो रेलवे की तरफ हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं रेवाड़ी रेल लाइन पर बनने वाले आरयूबी के लिए 14 में से 3 आरसीसी बॉक्स बन गए हैं।
विज्ञापन

सर्विस रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही इसे बना दिया जाएगा। इसके बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। - सचिन भाटी, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें