फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग की सरकारी खरीद बंद, अब तक मंडी में पहुंचा 8831 क्विंटल, सरकारी खरीद हुई 7953 क्विंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मूंग की सरकारी खरीद बंद हो चुकी है। अब तक मंडी में 8831 क्विंटल मूंग पहुंचा है। इसमें से 7953 क्विंटल मूंग की सरकारी खरीद हुई है। जबकि प्राइवेट एजेंसी की ओर से 878 क्विंटल मूंग खरीदा। यदि अब कोई भी किसान मंडी में मूंग लेकर आएगा तो वह प्राइवेट एजेंसी को ही बेच सकेगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार पिछले 8082 क्विंटल मूंग की सरकारी और प्राइवेट खरीद हुई थी। उल्लेखनीय है कि एक अक्तूबर से मंडी में मूंग खरीद के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन तीन अक्तूबर से मंडी में मूंग की खरीद शुरू हो पाई। इस बार मूंग हैफेड की ओर से खरीदा गया था। उधर, मंडी में अब बाजरा भी न के बराबर आ रहा है। कभी-कभी भी बाजरा की ढेरी आती है।
मूंग की सरकारी खरीद करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। इस बार ज्यादातर मूंग की सरकारी खरीद हुई है। यदि अब कोई भी किसान मंडी में मूंग लेकर आता है तो सरकारी खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
मूंगफली की आवक हुई कम, मगर खुले में पड़ी मूंगफली की ढेरियां
अब मंडी में मूंगफली की आवक भी कम हो गई है। मगर अब भी 1000 बोरियों की मूंगफली खुले में रखी हुई हैं। कारण है कि मंडी में शेड के नीचे अभी भी आढ़तियों ने कब्जा किया हुआ है। शेड के नीचे गाड़ियों से लेकर ट्रक खड़े हैं। ऐसे में हर साल किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें