फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बदलेगी सूरत, 1 करोड़ 4 लाख 82 हजार रुपये का एस्टीमेट भेजा

विज्ञापन
अग्रोहा का राजीव गांधी खेल स्टेडियम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार/अग्रोहा। जिले के छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम की जल्द ही सूरत बदलेगी। खेल विभाग की ओर से 1 करोड़ 4 लाख 82 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार कर पंचायती राज विभाग को भेजा गया है। अब पंचायती राज विभाग की ओर से एस्टीमेट मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा जाएगा। यहां से एस्टीमेट पास होने के बाद धांसू, जुगलान, खांडाखेड़ी, सुलचानी, चमारखेड़ा और प्रभुवाला के स्टेडियम में विकास कार्य होंगे। वहीं अग्रोहा, लांधड़ी और किरमारा के खेल स्टेडियम में मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन

जिले के गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 12 राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए थे। इनमें से छह स्टेडियम की हालत काफी खराब है। स्टेडियम की चाहरदीवारी और खिड़कियां टूटी हुई हैं। बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। जगह-जगह से चाहरदीवारी टूटी होने से बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। ऐसे में प्रैक्टिस करते समय खिलाड़ी हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्टेडियम की बिल्डिंग पर सफेदी और पेंट भी कराया जाएगा।
इन स्टेडियम पर खर्च होगी इतनी राशि
धांसू 16.47 लाख
जुगलान 17 लाख
खांडाखेड़ी 16.58 लाख
सुलचानी 16.45 लाख
चमारखेड़ा 18 लाख
प्रभुवाला 20.32 लाख
अग्रोहा के स्टेडियम में बिना कोच अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
अग्रोहा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कुश्ती, एथलेटिक, फुटबाल, बास्केटबाल और वालीबाल के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। मगर फिलहाल यहां एक भी कोच तैनात नहीं है। खिलाड़ी अपने स्तर पर ही अभ्यास करने को मजबूर हैं। फुटबाल खिलाड़ी जयप्रकाश ने बताया कि वह छह साल से अभ्यास कर रहा है, लेकिन आज तक किसी कोच की नियुक्ति नहीं हुई। फुटबाल खिलाड़ी जतिन का कहना है कि कोच की सुविधा नहीं होने के कारण वह ठीक ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते। खिलाड़ी राकेश ने बताया कि ग्राउंड में खिलाड़ी के साथ कोच होना जरूरी है। खिलाड़ियों ने बताया कि पहले यहां वालीबाल कोच रणजीत अभ्यास करवाने आते थे, मगर कई महीनों से वह भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए जिले के छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विकास काम करवाया जाएगा। इन स्टेडियम में चाहरदीवारी बनेगी। साथ ही मरम्मत का काम करवाया जाएगा। एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। - हरमेश चंद्र, योग अधिकारी, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें