फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
हांसी पुलिस लाइन में निरीक्षण करते हुए एसपी। पुलिस
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन हांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं, भंडारण कक्षों और प्रशिक्षण गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण की शुरुआत मुंशी कक्ष से हुई, जहां पुलिस रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की गई। एसपी ने संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड को नियमित, पारदर्शी और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने टीएसआई स्टोर में रखे सामान जैसे लाठी, हेलमेट, डीएफडी आदि की स्थिति और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर की जांच कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
एमटी ब्रांच (मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा) में पुलिस अधीक्षक ने विभागीय वाहनों की स्थिति, सर्विस रिकॉर्ड, रखरखाव और ईंधन वितरण प्रणाली की समीक्षा की। वहां उपस्थित चालकों व स्टाफ से बातचीत कर उन्होंने फीडबैक लिया और वाहनों की समय पर सर्विस व सफाई पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए एसपी ने हथियारों की स्थिति, साफ-सफाई, गिनती और रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्वेट कोर्स (स्पेशल वेपंस एंड टेक्टिक्स कोर्स) में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कर्मचारियों से भी मुलाकात की। प्रशिक्षणरत कर्मियों ने हथियार खोलने, साफ करने और दोबारा असेंबल करने की लाइव प्रस्तुति देकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें