फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुनीता करवा क्वीन और अनु पांचाल बनीं डांस क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित कबीर छात्रावास में सोमवार को सृष्टि वुमन एंपावरमेंट सोसायटी की ओर से करवाचौथ उत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

इस दाैरान करवा क्वीन का खिताब सुनीता ने जीता, जबकि मीना मलिक प्रथम रनरअप और अमीषा द्वितीय रनरअप रहीं। वहीं, डांस क्वीन प्रतियोगिता में अनु पांचाल विजेता रहीं। इसके अलावा शिल्पा दूसरे और सीमा तीसरे नंबर पर रही।
कार्यक्रम में मंजू पोपली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान तंबोला और पास द पिल्लो जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। तंबोला की विजेता सुशीला, डिंपल सुंडा और मंजू पोपली रहीं। सोसायटी की अध्यक्ष सुनीता रेड्डू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आजाद नगर क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है, जिससे वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस माैके पर तरूणा कुहाड़, वर्षा गर्ग, डिंपल सुंडा, प्रियंका सिहाग, कमलेश वर्मा, मोहित गर्ग, रूबी, बृजलता और मीना मलिक मौजूद रहीं। मंच संचालन सुशीला सिंधु और राज्य ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें