फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉडल टाउन पुस्तकालय के पुनरोद्धार का काम जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के मॉडल टाउन के मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय के पुनरोद्धार के कार्य का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए निगम की तरफ से लगाए गए टेंडर के तहत एजेंसी के रेट को मंजूरी मिल गई है। अब एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा जिसके बाद एजेंसी काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय का निर्माण वर्ष 1952 में किया गया था। इससे पहले सिर्फ रेड स्क्वेयर मार्केट में अंध महाविद्यालय के पास एक पुस्तकालय होता था। निर्माण के करीब 62 साल बाद इसमें एक हॉल व कमरों का और निर्माण करवाया गया। अगस्त 2014 में इस हॉल व कमरों का उद्घाटन किया गया था। इसके लिए करीब 9.52 करोड़ रुपये के एस्टीमेट की मंजूरी मिली है।

-
नए भवन में कुल चार मंजिलें होंगी

भूतल : पार्किंग, कैफेटेरिया, सीनियर सिटीजन रूम, लिफ्ट
पहली मंजिल : रिसेप्शन, वेटिंग हॉल, प्रशासनिक कक्ष, लॉकर एरिया, बच्चों की लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, स्टोर, शौचालय

दूसरी मंजिल : डिजिटल लाइब्रेरी, सामान्य लाइब्रेरी, वेटिंग रूम, स्टोर, शौचालय
तीसरी मंजिल : ऑडियो-विजुअल रूम, प्रेजेंटेशन रूम, सामान्य लाइब्रेरी, स्टोर, शौचालय, वेटिंग एरिया

सामान्य लाइब्रेरी में 350 और डिजिटल में 40 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
1194 स्क्वेयर मीटर में बनने वाले इस भवन में सामान्य लाइब्रेरी में 350 और डिजिटल लाइब्रेरी में 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। परियोजना पर अनुमानित लागत 9.52 करोड़ रुपये है। पुनर्निर्माण के बाद यह पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख अध्ययन केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


एजेंसी के रेट को चीफ इंजीनियर ने मंजूरी दे दी है। अब एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा, जिसके बाद एजेंसी इस काम को शुरू कर देगी। - जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें