हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल 27 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चौधरी रणबीर सिंह सभागार में इंटरन उत्सव 2026– समर इंटर्नशिप फेयर वीक आयोजित करेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई करेंगे।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि यह फेयर विद्यार्थियों को अधिक इंटर्नशिप अवसर प्राप्त करने में मदद करेगा। विभागाध्यक्षों और फैकल्टी समन्वयकों की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यों का विभाजन किया गया है।
सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि 60 से अधिक कंपनियां ऑन-कैंपस और 40 से अधिक कंपनियां ऑफ-कैंपस व वर्चुअल मोड से भाग लेंगी। 75 से अधिक स्वयंसेवक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नवीन और संयुक्त समन्वयक अर्पित व सिया के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। करीब 3,000 विद्यार्थियों ने इस समर इंटर्नशिप फेयर के लिए पंजीकरण किया है।