हिसार। बिश्नोई सभा हिसार की आम सभा की बैठक रविवार सुबह प्रधान जगदीशचंद्र कड़वासरा की अध्यक्षता में श्री बिश्नोई मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 16 अगस्त को गुरु जंभेश्ववर महाराज के 575वें जन्मोत्सव जन्माष्टमी समारोह मनाने बारे सभा के सदस्यों से सुझाव मांगे गए।
इस दौरान सभा हिसार के उपप्रधान आत्माराम जाजूदा ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक आय व्यय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई को जन्माष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि बारे निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष देहड़ू, बिश्नोई सभा आदमपुर के अध्यक्ष राजा राम खीचड़, कुरुक्षेत्र बिश्नोई सभा से अशोक मांजू, पंचकूला बिश्नोई सभा के अध्यक्ष लीलूराम गोदारा, विजय सिंह देहड़ू आदि मौजूद रहे।