फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार सवार 2 युवकों से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने हेरोइन रखने के आरोपी 12 क्वार्टर निवासी अक्षय और कालवास निवासी रविकांत को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दोनों युवकों को हेरोइन सप्लाई करने के मामले में आंबेडकर बस्ती के विजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम गश्त पर थी। टीम ने सूचना मिलने पर सेक्टर-14 के सामुदायिक केंद्र के पास एक संदिग्ध कार को रोका था। पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने अपनी पहचान गांव कालवास निवासी रविकांत और 12 क्वार्टर के रूपनगर निवासी अक्षय के रूप में बताई थी। बाद में टीम ने कार की तलाशी ली थी। तब कार के गियर बॉक्स के पास रखी पॉलीथिन की थैली से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर हेरोइन सप्लाई करने के आरोपी आंबेडकर बस्ती निवासी विजय को गिरफ्तार किया। अनाज मंडी चौकी के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी विजय को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें