फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थियों को मिलेगा बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण

विज्ञापन
हिसार में बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी करते बुजुर्ग। स्रोत : संस्था - फोटो : हिसार में बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी करते बुजुर्ग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत प्रदेश के स्कूलों में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोगी देखभाल सहायक विषय पढ़ाया जा रहा है। इसमें वानप्रस्थ डिग्निटी ट्रस्ट भी विद्यार्थियों की मदद करेगा। ट्रस्ट ने मॉडल टाउन स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह विषय पढ़ रहे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें इग्नू के सर्टिफिकेट इन होम हेल्थ असिस्टेंस कोर्स पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम पांच खंडों में बंटा है। चार खंड सैद्धांतिक और एक खंड प्रायोगिक है। प्रशिक्षण की शुरुआत दोहराव और पूरक व्याख्यान से की जाएगी ताकि एक अक्तूबर से उनके प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू हो सकें।
प्रशिक्षण में संवाद, परामर्श, शारीरिक सहायता, निजी स्वच्छता और संवारना, पोषण, ध्यान, बिस्तर पर पड़े व्यक्ति, अन्य प्रकार से सक्षम व्यक्तियों की देखभाल और निरीक्षण यात्रा कौशल सिखाया जाएगा। प्रिंसिपल ने बताया कि इस कक्षा में 44 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से कक्षा अध्यापक सुमित पहले बैच के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन करेंगे। प्रशिक्षण के लिए उनके अभिभावकों से लिखित सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन

अगले हफ्ते से स्कूल समय के बाद 12:30 से 1:30 तक मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय में शुरू होगी। बैठक में रेडियो थेरेपिस्ट अरुण अग्रवाल, रमेश, सतीश कालड़ा, नीलम, रुबिका खेड़ा, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें