फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेकर लौटे विद्यार्थी

Tue, 01 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में भाग लिया। महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में शिविर का आयोजन 17 से 21 जून तक और पुरुष वर्ग के शिविर का आयोजन 23 से 27 जून तक हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में हुआ था।
विज्ञापन

पुरुष व महिला वर्ग में जाट महाविद्यालय के 4-4 स्वयंसेवकों ने अपने काउंसलर सहित इस शिविर में भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। स्वयंसेवकों ने एडवेंचर कैंप के दौरान रोहतांग पास, अटल टनल तथा सोलंग वैली जैसे पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया। सोमवार को महाविद्यालय पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ. कपेंद्र सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्राध्यापिका सुमन भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें