फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कल एचएयू बंद का आह्वान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग

Tue, 01 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (एचएयू) में छात्र संगठनों द्वारा जारी आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। छात्र न्याय महापंचायत में बनी सहमति के बाद छात्रों ने 2 जुलाई को विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद कर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इसके लिए छात्रों ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा है। छात्र नेताओं ने बताया कि आंदोलन के तहत विश्वविद्यालय के चारों गेट बंद रखेंगे और गेट नंबर 4 पर सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आंदोलन को जनआंदोलन का रूप देने के लिए विद्यार्थी गांव-गांव जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने छान, बनभौरी, सन्दलाना, पनिहारी, सौथा, भाडा, कापड़ों, खेड़ी चौपटा, गामड़ा, राखी, बुडाना, नारनौंद, माजरा, माढ़ा, राजपुरा समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों व सरपंचों से सहयोग की अपील की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
छात्र नेता हरदीप, सोनू, हर्ष व अविनाश ने बताया कि 10 जून को विश्वविद्यालय में शोध छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, लेकिन अब तक न तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और न ही छात्रों की मांगों के लिए ठोस लिखित आश्वासन मिला। आरोप है कि अब प्रशासन और पुलिस छात्रों को डराने-धमकाने की नीति पर उतर आए हैं। छात्रों के अभिभावकों को फोन कर दबाव बनाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय के हॉस्टलों की मेस और कैंटीन जबरन बंद कर दी गई हैं, जिससे छात्र खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भटक रहे हैं। मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
शोध छात्रवृत्तियों में पारदर्शिता।
छात्र संघ की बहाली।
विश्वविद्यालय प्रशासन में जवाबदेही।
छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें