फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अभिव्यक्ति में झूमे छात्र, मंच पर दी बेहतरीन प्रस्तुतियां

Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के अ​​​भिव्य​क्ति कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में शनिवार रात अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं जिस पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में डॉ. विवेक भारती, आईएएस, उपायुक्त महेंद्रगढ़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने की। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डाॅ. वंदना बिश्नोई भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. योगेश चाबा एवं डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स प्रो. हिमानी शर्मा के निर्देशन में किया गया। अभिव्यक्ति में विभिन्न विभागों से कोरियोग्राफी, ग्रुप सॉन्ग, स्किट, सांस्कृतिक नृत्य, वन एक्ट प्ले, गिद्दा, राजस्थानी, लावनी, पंजाबी, हरियाणवी समूह नृत्य, भांगड़ा, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में गुजवि की विजेता रही टीम के सभी विद्यार्थियों को भी नकद राशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दीपमाला, डॉ. रामप्रताप, डॉ. विक्रमजीत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन विभागों मनोविज्ञान विभाग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और योगा साइंस की टीमों को सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस के अवॉर्ड से नवाजा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विजेताओं को भी किया सम्मानित
इस दौरान एमिटी नोएडा में सम्पन्न हुए नेशनल यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी लेवल पर भी 10 पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों अपनी प्रतिभा की करते हैं अभिव्यक्ति
इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि आज के विद्यार्थी को जिसके जीवन में कहीं कुछ बनने का तनाव है, तो कहीं तेजी से भागती दुनिया में सब कुछ तुरंत पाने की लालसा है। एक विद्यार्थी के मनोविज्ञान को परखते और समझते हुए उन्हें ऐसी अभिव्यक्ति से हम उसे यहां जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जहां वो कलाओं के माध्यम से अपने जीवन को सरलता से समझ पाएंगे। मुख्य अतिथि डॉ. विवेक भारती ने कहा कि कलाओं के बिना सुंदर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें