फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए में दाखिले की जानकारी के लिए विद्यार्थी पहुंचे जीजेयू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए एक सप्ताह का शिविर चल रहा है। शिविर का समापन 10 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को 30 विद्यार्थियों ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए में दाखिले के लेकर जानकारी हासिल की। इससे पहले सोमवार को शिविर के पहले दिन 45 विद्यार्थियों ने कोर्स में दाखिला लेने से संबंधित जानकारी हासिल की थी। मंगलवार को भी विद्यार्थियों ने विभाग के क्लास रूम व कोर्स में रोजगार से संबंझित जानकारी हासिल की। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाता है।
वहीं, दूसरी और जीजेयू के एमएमटीटीसी के सेमिनार हॉल में शुरू हुए लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटलाइजेशन विषय पर दो साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स में 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। एमएमटीटीसी की निदेशिका प्रो. सुनीता रानी ने कहा कि ये रिफ्रेशर कोर्स विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा, इसमें उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें