फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे प्रयोगशालाओं का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति जागरूक के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत हर सप्ताह सोमवार व मंगलवार को विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधित प्रयोगशाला का भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें उन्हें प्रयोगशाला में किए जाने वाले शोध व इनमें इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शनिवार को जॉयफुल डे मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूलों में विज्ञान संबंधित प्रश्नोत्तरी-वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस भ्रमण के दौरान स्कूल की प्रयोगशाला के अंदर विज्ञान संबंधित किट सील बंद या पैकेट के अंदर नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित विषय के शिक्षक को जवाब-तलब कर लिया जाएगा। साथ ही उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रयोगशाला में किट सील बंद मिली तो होगी कार्रवाई

शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रायोगिक विज्ञान का पाठ्यक्रम प्रयोगशाला में चस्पा होना चाहिए। समय-समय पर सामान का भंडार पंजिका से मिलान होना चाहिए, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की विज्ञान संबंधित विषय का पीरियड प्रयोगशाला में लगानी चाहिए, प्रयोगशाला के अंदर लाइट व रोशनी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी रहेगी कि प्रयोगशाला के अंदर पाठ्यक्रम के अंतर्गत कार्य होने चाहिए। इसके अलावा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों को भी प्रयोगशाला के अंदर ले जाकर किट की जानकारी देनी चाहिए। प्रयोगशाला के अंदर जो भी गतिविधियां विद्यार्थियों से संबंधित होंगी उसे विशेष रजिस्टर में अंकित कर सुनिश्चित किया जाए। विज्ञान से संबंधित और कोई सुझाव जो विद्यार्थी देना चाहे तो वे सुझाव पेटिका स्कूल में लगवानी होगी। शिक्षा विभाग ने सचेत किया है कि अगर किसी भी सरकारी स्कूल की प्रयोगशाला में विज्ञान व गणित विषय से संबंधित किट सील बंद मिलती है तो संबंधित विषयों के शिक्षकों को जवाब-तलब कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल के कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थियों को अब सीधा प्रयोगशालाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनके मन में विज्ञान विषय को गहराई से जानने की जिज्ञासा बढ़ सके। इससे फायदा यह होगा कि विद्यार्थी अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए विज्ञान विषय को अहमियत देगा, ताकि वे विज्ञान संकाय को चुनकर कॅरिअर संवार सकें।
विज्ञापन


- नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें