हिसार। कॉलेजों में दाखिला प्रकिया 3 जून से शुरू हो चुकी है। मंगलवार को कॉलेजों में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों पंजीकरण करवाए। हालांकि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या इक्का-दुक्का ही रही। कैफे पर भी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या देखने को नहीं मिली। वहीं पहले दिन पोर्टल न खुलने से विद्यार्थियों के पंजीकरण नहीं हो पाएं। तो दूसरे दिन मंगलवार को पोर्टल ओपन रहा और ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की कोई परेशानी विद्यार्थियों को नहीं आई। जीजेयू से संबद्ध जिले में 26 व केयू से संबद्ध 3 कॉलेज हैं। पहले दिन पोर्टल ओपन न होने से विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करवा पाए थे।
वहीं जीजेयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में विवि की तरफ से कुछ फंड में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सालाना वैल्यू एडिड कोर्स के लिए 300 रुपये की सालाना फीस लगेगी। जिससे विद्यार्थियों पर करीब सालाना 400 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। शहर के सभी कॉलेजों में 25 जून तक यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। मंगलवार को गवर्नमेंट पीजी, कॉलेज, वुमन कॉलेज, एफसी कॉलेज, जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज में दाखिलों को लेकर विद्यार्थी पहुंचे। शहर के सभी कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत जानकारी हासिल की। इसके अलाव विषय संयोजन को लेकर भी पूछताछ की।
विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दाखिलों को लेकर कॉलेज में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे। विषय संयोजन को लेकर आ रही परेशानी भी दूर हो चुकी है। -
डॉ. रमेश आर्य, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार।