फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक वर्षीय पीजी में दाखिला नहीं मिलने से छात्रा का साल बर्बाद, डासफी ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में चार वर्षीय जनसंचार स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्रा स्नेहा को एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं मिला। इससे उसका एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ है। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया (डासफी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रा को प्रवेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

डासफी अध्यक्ष वीरभान रतेरा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक करने वाली छात्रा को विश्वविद्यालय की 9 अक्तूबर 2024 और 13 अगस्त 2025 की अधिसूचनाओं के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रा ने मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। संगठन ने निष्पक्ष जांच, छात्रा की पात्रता पर तत्काल निर्णय और प्रवेश नहीं देने का लिखित कारण बताने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें