फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड पर गांव मिरकां के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार 51 वर्षीय बाबूलाल की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीण उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मंगाली चौकी पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

गांव लांधड़ी निवासी पृथ्वी ने बताया कि उसका भाई बाबूलाल तोशाम में वेल्डिंग का काम करता था और दो-तीन दिन में घर आता था। वीरवार शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव मिरकां के पास एक डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। पृथ्वी ने बताया कि वे पांच भाई थे। सबसे बड़े भाई का कई साल पहले निधन हो चुका है। बाबूलाल तीसरे नंबर पर था। उसके दो बच्चे हैं जो अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें