फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशियन बीच रस्साकशी चैंपियनशिप में छात्रा दीपिका ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज की छात्रा दीपिका ने 15वीं एशियन बीच रस्साकशी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेश ख्यालिया ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मलयेशिया में 24 से 26 अक्तूबर तक हुआ।
विज्ञापन

इसमें महाविद्यालय की छात्रा दीपिका ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-23 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की छात्रा है और वह खेल प्रशिक्षक प्रदीप चहल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र बाजिया ने दीपिका के प्रदर्शन की सराहना की। कॉलेज पहुंचने पर दीपिका का स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें