फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लॉ कॉलेज में छात्र से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सीआर लॉ कॉलेज में एक छात्र से मारपीट की गई है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने घटना की शिकायत आजाद नगर पुलिस थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्र तनिश ने बताया कि शुक्रवार को कक्षा में मैं टेस्ट दे रहा था। उसी दौरान पीछे बैठे छात्र ने मुझे आवाज दी। इस पर कक्षा में मौजूद शिक्षक ने मुझे कक्षा में आगे बैठने को कहा। मगर पीछे बैठा छात्र मुझ पर उसी जगह पर बैठने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही मुझे धमकी देते हुए वह छात्र कक्षा से बाहर चला गया। जैसे ही मैं कक्षा से बाहर निकला तो उक्त छात्र पहले से अपने साथियों के साथ बाहर खड़ा था। उक्त छात्र व उसके साथी मेरे साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक शिक्षक ने आकर बीच बचाव किया। तनिश ने घटना की शिकायत आजाद नगर पुलिस थाने में दी। मामले के जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि हमारे पास पीड़ित छात्र की शिकायत आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग भी ले ली गई है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें