फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ''''सत्ता का संग्राम'''' आज हिसार में, युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा सीट चौधरी देवीलाल के परिवार के लिए विरासत पर दावेदारी की लड़ाई बन चुकी है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के बृजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने रणजीत चौटाला को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जयप्रकाश उर्फ जेपी मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने नैना चौटाला तो इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

हिसार के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''''सत्ता का संग्राम'''' 22 मई को हिसार में रहेगा।

क्या होगा खास?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन


विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे : amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''''सत्ता का संग्राम'''' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''''सत्ता का संग्राम'''' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


कब कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : सिविल अस्पताल कैंटीन

सुबह 10 बजे
युवाओं से संवाद
स्थान : जीजेयू कैंपस
-
शाम 5 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : अमर उजाला कार्यालय, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें