फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला में तेज हवाओं से टूट कर सड़कों पर गिरे पेड़

विज्ञापन
बरवाला में गिरा पेड़।
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र में वीरवार और शुक्रवार को चली तेज हवाओं और झमाझम बारिश से कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात कुछ घंटे प्रभावित हो गया। शहर के कई मुख्य मार्ग और रिहायशी इलाकों में बारिश से जलभराव के हालात पैदा हो गए। निचले इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर के अनाज मंडी मार्ग पर पुलिस स्टेशन के सामने सफेदे का एक पेड़ आंधी में टूट कर लोहे के एक केबिन पर आ गिरा। पेड़ गिरने से ठीक पहले केबिन में मौजूद लोग बाहर निकल गए। कई फीट ऊंचे और काफी बड़े इस पेड़ ने नगर परिषद की ओर से पास में ही बनाए शौचालय को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण नवनिर्मित शौचालय के लेंटर का कुछ हिस्सा टूट गया।
बिजली के तार टूटने से क्षेत्र के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बरवाला पुलिस स्टेशन परिसर में सफेदे के कई पेड़ खड़े हैं। तेज आंधी के कारण कुछ पेड़ टूट गए हैं और कुछ पेडों की जड़े कमजोर हो गई हैं। जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि थाना में लगे सफेदे के पेड़ काफी बड़े हैं। आंधी, बारिश के कारण इनकी जड़ें कमजोर हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि इस खतरे की रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें