फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में कड़ी धूप, देर शाम छाए आंशिक बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन जारी है। वीरवार को प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर दिन के समय कड़ी धूप निकली रही और तापमान सामान्य रहा। हालांकि देर शाम को आंशिक बादल छाए। वीरवार को नारनौल के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। हिसार का तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो
विज्ञापन

नारनौल का ही रात्रि तापमान सबसे अधिक 17.3 डिगी सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 23 मार्च के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश में पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा के कुछ स्थानों पर बादलवाई रहने और हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 21 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 32.5 16.2
भिवानी - 32.8 16.2
हिसार - 33.0 15.5
करनाल - 31.2 14.0
नारनौल - 33.2 17.3
रोहतक - 32.0 16.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें