फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर हमला के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला लगाया

Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट कॉलेज के एनसीसी के शिक्षक सुरेश घनघस पर हमला करने के विरोध में शुक्रवार को स्टूडेंट्स ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रों ने पुलिस से हमलावरों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग रखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद छात्रों ने ताला खोल दिया।

 जाट कॉलेज के युवा शुक्रवार को कॉलेज की कक्षाओं का बहिष्कार कर  गेट के पास एकत्र हुए। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने कहा कि शहर में छात्र तथा शिक्षक सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में भी हमला हो रहे हैं। कॉलेज के बाहर पीसीआर नियुक्त की जाए। हॉस्टल के छात्रों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए। एनएसयूआई की जाट कॉलेज इकाई के प्रधान अनिल सहारण ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ. सुरेश घनघस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

घायल सुरेश ने इस हमले का आरोप कॉलेज के ही कुछ शिक्षकों व छात्रों पर लगाया है। छात्रों ने कहा कि कुछ छात्रों को अंक कम मिले जिससे गुस्साए छात्रों ने हमला किया।
विज्ञापन


 इस हमले में कॉलेज के कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। गेट पर ताला लगाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

जल्द ही इस केस में गिरफ्तारी होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट से ताला खोल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें