फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुस्त रफ्तार पर सख्ती...26 बीएलओ को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही और धीमी गति से कार्य करने वाले 26 बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) पर गाज गिरी है। प्रशासन ने इन सभी को नोटिस थमाकर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में 97 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम काम हुआ है। यहां 91 प्रतिशत मतदाताओं तक प्रपत्र वितरित किए गए हैं और अब तक 43 प्रतिशत के फार्म डिजिटाइज्ड किए जा सके हैं। अगले 8 दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अब रोजाना कम से कम 6 प्रतिशत मतदाताओं के आवेदन डिजिटाइज्ड करने होंगे।
जिले में पुनरीक्षण कार्य को लेकर अब रोजाना समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इस सप्ताह सभी बीएलओ को प्रतिदिन अपने सुपरवाइजर को रिपोर्ट देनी होगी। सुपरवाइजर यह ब्योरा रोजाना असिस्टेंट एईआरओ को सौंपेंगे और वे आगे अपने आरओ को जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

नलवा विधानसभा क्षेत्र में आज विशेष बैठक और कैंप
मंगलवार सुबह 9 बजे से नलवा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की बैठक होगी। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि बैठक में राजनीतिक दलों के एजेंट्स को उन मतदाताओं की जानकारी दी जाएगी जो अनुपस्थित हैं या जिनके नाम डुप्लीकेट दर्ज होने की संभावना है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है वे आज ही अपने मतदान केंद्र पर जाकर इसे जमा करवा सकते हैं।
-
हिसार जिले में 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं और 57.67 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अब रोजाना 6 से 7 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा रहे हैं। हम लक्ष्य के अनुसार 13 जुलाई तक इस कार्य को पूरा कर लेंगे। काम में ढिलाई बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ नोटिस की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - जगदीप सिंह, नायब तहसीलदार, निर्वाचन कार्यालय, हिसार।
विज्ञापन

-
विधानसभा वार वितरण एवं डिजिटाइजेशन का ब्योरा
क्षेत्र
मतदाता
वितरित गणना प्रपत्र
वितरण (%) डिजिटाइज्ड प्रपत्र डिजिटाइजेशन (%)
आदमपुर
1,79,415
1,74,196 97.09% 1,09,789
61.19%
उकलाना
2,15,620
2,10,347 97.55% 1,15,351
53.50%
नारनौंद 2,14,257
2,13,598 99.69% 1,45,022
67.69%
हांसी
2,02,464
1,96,232 96.92% 1,17,685
58.13%
बरवाला
1,91,561
1,90,255 99.32% 1,22,742
64.07%
हिसार
1,86,415
1,70,769 91.61% 81,975 43.97%
नलवा
1,81,034
1,77,710 98.16% 97,970
54.12%
कुल योग
13,70,766
13,33,107 97.25% 7,90,534 57.67%
-
सर्वाधिक वितरण : नारनौंद (99.69%)
सर्वाधिक डिजिटाइजेशन : नारनौंद (67.69%)
सबसे कम वितरण : हिसार (91.61%)
सबसे कम डिजिटाइजेशन : हिसार (43.97%)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें