फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दहेज मांगने वालों पर सख्ती, शिकायत मिलते ही होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
दहेज प्रथा के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देतीं सिवानी मंडी की एसडीएम विजया।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। दहेज प्रथा के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपमंडल अधिकारी विजया मलिक ने कहा कि दहेज एक सामाजिक कुरीति और दंडनीय अपराध है इसमें संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब दहेज मांग से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को सक्रिय किया गया है। डीसी भिवानी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला व उपमंडल स्तर पर दहेज निषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पीड़ित महिलाएं या उनके परिजन हेल्पलाइन 01255-278222 व ईमेल sdmsiwanigmail.com पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित विभागों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला पुलिस, वन स्टॉप सेंटर और बाल संरक्षण इकाइयों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है ताकि पीड़ितों को एक ही स्थान पर कानूनी, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सहायता मिल सके। उनकी गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रशासन की ओर से दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग, सामाजिक संस्थाएं और पंचायत विभाग इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें