फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गंदगी के बीच से गुजरती रोजमर्रा की जिंदगी, सिवानी की गलियों में बदबू और फिसलन ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 07 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी मंडी की गली में फैला गंदा पानी। 
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर के वार्ड-13 स्थित गुरेरा रोड पर संत कबीर धर्मशाला के सामने सड़क पर जमा पानी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं और आमजन गंदगी के बीच से निकलने को मजबूर हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय 70 वर्षीय डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि गली में भरे गंदे पानी और उठती बदबू ने उनका जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। इस मार्ग पर राजकीय गर्ल्स स्कूल, प्राइमरी स्कूल, पंचायत समिति कार्यालय, थाना और खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय स्थित हैं। लगातार आवाजाही के बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अधिवक्ता सुनील श्योराण ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। युवा उद्योगपति और समाजसेवी अमित लोहिया ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि शहर की जमीनी हकीकत सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों से बिलकुल अलग है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने बताया कि समस्या संज्ञान में है और प्राथमिकता के आधार पर समाधान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है और तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। विभाग की ओर से नियमित सफाई और सुपर सकर मशीन के माध्यम से लाइन की सफाई की जा रही है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंडल अभियंता कंवरपाल ने विभाग की ओर से नियमित सफाई करवाई जा रही है और सुपर सकर मशीन से लाइन को साफ किया जा रहा है। टीम को मौके पर भेजकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील की है कि वे घरों का कचरा नालियों या सड़कों पर न डालें और पॉलिथीन, प्लास्टिक या पशुओं का गोबर सीवर में डालने से बचें ताकि स्थायी नियंत्रण संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें