फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पकड़ते समय निगम के कर्मचारी के हाथ से लिपटा रस्सा, फ्रेक्चर आया

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पशु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के सदस्य का सांड ने हाथ तोड़ दिया। पशु पकड़ते वक्त सांड को बांधा गया रस्सा कर्मचारी के हाथ पर लिपट गया और वह उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। कर्मचारी विनोद के हाथ में फ्रेक्चर आ गया। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


अब तक 300 से ज्यादा नंदी पकडे़
नगर निगम की टीम ने बुधवार को 61 सांड पकड़कर धांसू रोड पशु बाड़े में भेज दिए। टीम अभी तक 300 से ज्यादा नंदी पकड़कर बाड़े में भेज चुकी है। लगातार अभियान जारी है। इस काम में नगर निगम की तीन टीमें काम कर रही हैं। इसके बाद फिर गायों को गोशालाओं में भेजने की तैयारी है।

इन स्थानों से पकड़े लावारिस पशु
टीम ने लाहोरिया चौक, 12 क्वार्टर रोड, देव वाटिका, राजीव नगर, कुंज लाल गार्डन रूप नगर में नंदी पकड़े। इसके अलावा दूसरी टीमों ने बिजलीघर के पास कृष्णा नगर, सुभाष नगर, ढाणी जयदेव नगर, बैंक कॉलोनी, रेडक्रॉस भवन के पास से नंदी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें